रायगढ/रायगढ़ जिले के धर्मजयगढ़ वन परिक्षेत्र से हांथी के आतंक की ख़बर सामने आयी है। हाथी के कुचलने से एक अधेड़ उम्र की व्यक्ति की मौत हो गई है। हाथियों के तांडव की यह घटना वन मंडल धर्मजयगढ़ के मेडरमार कॉलोनी की हैं। बताया जा रहा हैं कि,कल देर रात मृतक का सामना 3 हाथियों से हो गया था।
मिली जानकारी अनुसार बीते कुछ दिनों से मेडरमार क्षेत्र में 3 हाथियों का दल विचरण कर रहा था। हाथियों का दल आसपास के क्षेत्र में फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे थे। उन्ही हाथियों ने अधेड़ व्यक्ति को मौत के घाट उतार दिया। मृत व्यक्ति का नाम दिलीप हरदार उम्र 53 वर्ष थी। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा करके उनके परिजनों को सौंप दी।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में वन का दायरा लगातार कम हो रहा है। जिस वजह से हाथियों का झुंड जंगल छोड़, गांव की ओर रुख कर रहे हैं। जिससे मानव समुदाय का सामना हांथियो से हो रहा है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
