रायगढ़। राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में 04 मार्च से 08 अप्रैल 2022 तक समस्त ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जाएगा। उक्त अभियान अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को गर्भवती माताओं एवं बच्चों को टीकाकृत कर जिले के 09 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की दवा तथा के 06 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को आईएफ.ए सिरप पिलाया जाएगा।
जिला टीकाकरण अधिकारी, डॉ.बी.पी. पटेल ने बताया कि विटामिन ए का नियमित खुराक प्रत्येक छ: माह में एक बार लेने से बच्चों में रतौंधी, दस्त, श्वांस, संक्रमण, बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है। अत: 9 माह से 5 वर्ष के सभी बच्चों को विभिन्न रोगों से बचाव करने वाली विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलायें। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केसरी ने जिले के समस्त हितग्राहियों को उक्त तिथियों में शिशु संरक्षण माह के दौरान आयोजित सत्रो में दी जाने वाली सेवाओं का लाभ लेने हेतु आव्हान किया है।

- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
