रायगढ़, अनुविभाग सारंगढ़ एवं खरसिया अंतर्गत दो लोगों की प्राकृतिक आपदा के तहत असामायिक मृत्यु होने पर कलेक्टर के अनुमोदन पश्चात एसडीएम सारंगढ़ एवं खरसिया द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के संशोधित प्रावधान के तहत मृतक के नजदीकी वारिसानों को 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील बरमकेला के ग्राम-बरपाली निवासी सोनी चौहान की 1 जनवरी 2021 को आगजनी से असामायिक मृत्यु होने पर मृतिका के पति कलाधर चौहान को 4 लाख रुपये तथा तहसील खरसिया के वार्ड नंबर 11 निवासी पियूष अग्रवाल की 11 मई 2021 को आकाशीय बिजली गाज से मृत्यु होने पर उनके पिता प्रेमचंद अग्रवाल को 4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
