रायगढ़, जिले में मत्स्य विभाग के कार्यो के सफल संचालन एवं योजना के क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर भीम सिंह ने वीडियो काल के माध्यम से मत्स्य पालन विभाग के हितग्राहियों से चर्चा की। जिलें में लगभग 7291 तालाब में से 6966 तालाब में मत्स्य पालन किया जा रहा है। जिले में लगभग 63 मछुआ सहकारी समितियां पंजीकृत है तथा लगभग 150 से अधिक समूह है। जिनमें 50 प्रतिशत से अधिक महिलाओं की भागीदारी है। कलेक्टर श्री सिंह ने ग्राम पंचायत कोतरा अंतर्गत कंठीटार जलाशय के श्री भैना सिदार, मछुआ समूह के अध्यक्ष श्री छोटे लाल सिदार तथा अन्य सदस्यों से चर्चा किए। जिसमें समूह के अध्यक्ष ने बताया कि उन्हें शासन के द्वारा वर्ष 2021 में मत्स्य पालन हेतु 10 हेक्टेयर जलाशय पट्टा पर 10 वर्ष हेतु प्राप्त हुआ है। जिसमें समूह के द्वारा मत्स्य पालन किया जा रहा है। मत्स्य विभाग द्वारा समूह के सदस्यों को मत्स्य पालन हेतु 10 दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया गया है। साथ ही जाल वितरण एवं ब्याज मुक्त मत्स्य पालन ऋण की जानकारी भी बतायी गई। समूह द्वारा मत्स्य पालन हेतु मत्स्य विभाग तथा बाहर बाजार से बीज जलाशय में डाला गया है। समूह के अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि अब तक लगभग 28 हजार लागत आ चुकी है, कुछ और लागत लग सकती है। मत्स्य पालन से लगभग 3 से 4 लाख रूपये वार्षिक लाभ की उम्मीद है। चर्चा के दौरान कलेक्टर द्वारा ब्याज मुक्त मत्स्य पालन ऋण की जानकारी तथा मछली पकडऩे हेतु नाव के उपयोग की सलाह दिया गया साथ ही शासन के योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने हेतु प्रेरित किया। समूह के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मत्स्य पालन हेतु किये जा रहे सहयोग एवं तकनीकी मार्गदर्शन के लिए कलेक्टर तथा मत्स्य विभाग का हृदय से आभार व्यक्त किया।

- किन पोषक तत्वों की कमी से बाल होते हैं कमजोर और डैमेज? एक्सपर्ट से जानें ये कमी कैसे होगी पूरी… - June 15, 2026
- पर्पल कलर का ये जूस बढ़ाएगा ताजगी, मिलेगी एक्सट्रा ठंडक और होंगे 4 फायदे… - June 15, 2026
- वेलकम टू द जंगल’ से ज्यादा ‘धमाल 4’ के ट्रेलर को क्यों मिल रहा ऑडियंस का शानदार रिस्पांस? फैंस ने निकाले कई लूपहोल… - June 15, 2026

