जितेंद्र तिवारी

बिर्रा- अखंड नवधा रामायण समिति सोन लोहर्सी द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के आज पंचम दिवस राष्ट्रीय कथावाचिका देवी पूजा किशोरी जी ने भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पश्चात पारंपरिक क्रियाओं के पश्चात भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि विश्व हिन्दू सनातन धर्म की भविष्यवाणी आज भी प्रासंगिक हैं-सुश्री पूजा किशोरी जी ने कहा कि आज भी हिन्दू पंचांग इसका साक्षी है।आज आप हिन्दू सनातन पंचांग उठाकर देख सकतें हैं कि आने वाले समय पर यह घटनाएं होंगी।इस समय युरोपिय देशों जैसे युक्रेन-रूस आदि की घटनाएं हो रही है जो हमारे हिन्दू पंचांग ने पहले ही जानकारी दी है।आज की कथा में भगवान की लीलाओं में देवराज इन्द्र के घमंड को चूर करते हुए गोवर्धन पूजा का विस्तार से वर्णन किया।आज की कथा श्रवण करने दूर दूर से श्रद्धालु कथा स्थल पहुंचकर कथा श्रवण किए।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
