रायगढ:-आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना… लिखित प्रवेश परीक्षा आगामी 27 मार्च से…
रायगढ/आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना वर्ष 2022-23 में कक्षा 6 वीं में लिखित प्रवेश परीक्षा जिला स्तर पर 27 मार्च 2022 दिन रविवार को दोपहर 12 से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जिसके लिए विद्यार्थी अपना आवेदन पत्र शाला में 7 मार्च 2022 तक जमा कर सकते है। शाला प्रमुख विद्यार्थी के आवेदन का परीक्षण कर 11 मार्च 2022 को विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को अग्रेषण करेंगे।
इसी तरह विकास शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त आवेदन की सूची तैयार कर 14 मार्च 2022 तक सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय में जमा कराना सुनिश्चित करेंगे।
परीक्षा हेतु वहीं छात्र-छात्राएं पात्र होंगे जो राज्य अंतर्गत रायगढ़ जिले का मूल निवासी हो (सक्षम प्राधिकारी के हस्ताक्षर से जारी निवास प्रमाण-पत्र के आधार पर)उसी जिले में आवेदन करने की पात्रता होगी। मूल निवास जिले से भिन्न जिले में किए गए आवेदन स्वीकार्य योग्य नहीं होगा। छ.ग.राज्य में मान्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति वर्ग का हो।
जिसके लिए सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी स्थायी जाति प्रमाण-पत्र धारक हो। विद्यार्थी छ.ग.में संचालित किसी मान्यता प्राप्त संस्था में कक्षा 5 वीं में नियमित रूप से अध्ययनरत हो तथा कक्षा चौथी की परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक या समकक्ष ग्रेड प्राप्त करने वाले विद्यार्थी चयन परीक्षा में शामिल होने के पात्र होंगे।
पिता/पालक की आय समस्त स्त्रोतों से वार्षिक आय 2.50 लाख से अधिक न हो। निर्धारित प्रपत्र में पालक का स्वघोषणा पत्र होना चाहिए।
योजनान्तर्गत विद्यार्थियों का चयन पूर्णत: ग्रामीण क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों से किया जाएगा। अर्थात ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत तथा नगर पंचायत क्षेत्र के विद्यालयों में कक्षा चौथी उत्तीर्ण करने वाले छात्र ही योजना का लाभ लेने हेतु पात्र होंगे।
नगर पालिका तथा नगर निगम क्षेत्र में स्थित विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी योजना का लाभ लेने हेतु पात्र नहीं होंगे। निर्धारित आवेदन पत्र में विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र का अग्रेषण शाला प्रमुख द्वारा किया जाएगा। शाला प्रमुख द्वारा आवेदन अग्रेषण के पूर्व यह सुनिश्चित किया जाएगा कि विद्यार्थी समस्त योग्यता यथा शैक्षणिक योग्यता, स्थायी जाति प्रमाण-पत्र, निवास प्रमाण-पत्र एवं आय प्रमाण-पत्र संबंधी शर्ते पूर्ण रखता है। अधूरे आवेदन अग्रेषित नहीं किया जाएगा।
- जबरदस्त स्वाद और पोषण का गज़ब कॉम्बिनेशन है मखाना खीर, इस तरीके से करें तैयार… - March 16, 2026
- स्किन ग्लो और डिटॉक्स के लिए पिएं बीटरूट ड्रिंक, नोट कर लें बनाने का आसान तरीका… - March 16, 2026
- Dhurandhar से भी तगड़ी है ये स्पाई थ्रिलर, 1500 करोड़ का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर रचा था इतिहास… - March 16, 2026
