रायगढ़, मुख्यमंत्री कौशल विकास योजनान्तर्गत रायगढ़ जिले के लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ में संचालित प्रशिक्षण में डोमेस्टिक डाटा एंट्री आपरेटर एवं ऑफिस असिस्टेंट कोर्स में नि:शुल्क गैर अवासीय प्रशिक्षण हेतु प्रवेश प्रारंभ हो चुके हैं। प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम 10 वीं व 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण एवं आयु 18 वर्ष या अधिक होनी चाहिए। प्रशिक्षण पूर्णत: नि:शुल्क होगी। जिसके उपरांत प्रशिणार्थियों को रोजगार सुनिश्चित करवाया जायेगा। इच्छुक युवक-युवतियां लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ में समस्त दस्तावेजों के साथ पंजीयन करवा सकते हैं। अधिक जानकारी हेतु लाईवलीहुड कॉलेज, केआईटी कॉलेज के पास उड़ीसा रोड, गढ़उमरिया रायगढ़ मोबाईल नं 9752658995 एवं 9343985640 से संपर्क कर सकते है।

- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
