रायगढ/शहर के कॉमर्स कॉलेज में केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय की तरफ से चलाये जा रहे अमृत महोत्सव के अंतर्गत 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ।
बता दे कि,आजादी की गौरवशाली 75 वीं वर्षगांठ को “अमृत महोत्सव” के रूप में मनाया जा रहा है। इसी परिपेक्ष्य में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार महाअभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत शहर के कॉमर्स कॉलेज के नाम ,शासकीय पालूराम धनानिया वाणिज्य एवं कला महाविद्यालय में प्राचार्य के मार्गदर्शन में कुल 407 विद्यार्थियों ने इस कार्यक्रम में पंजीयन कराया था।


जिसके तहत 31 जनवरी से 20 फरवरी तक कुल 21 दिनों में छत्तीसगढ़ योग एसोसिएशन महिला प्रकल्प के राज्य प्रभारी शर्मिला नायक के द्वारा 21 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यक्रम कराया गया। जिसका आज समापन कॉलेज परिसर में हुआ है।
प्रशिक्षण में योग व सूर्यनमस्कार के महत्व को बताते हुए शर्मिला ने बताया कि, सूर्य नमस्कार अपने आप में ही सम्पूर्ण व्यायाम है,इसके प्रतिदिन के अभ्यास से शरीर के समस्त अंग क्रियाशील रहते है,साथ ही व्यक्ति जीवन मे सदैव स्वस्थ्य व तंदुरुस्त रह सकता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

जिसमें महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 31 जनवरी से रजिस्ट्रेशन करके 21 दिनों तक योगा ट्रेनर शर्मिला नायक के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार का निरंतर अभ्यास किया तथा 21 दिनों की समय अवधि पूर्ण होने के पश्चात सभी छात्र छात्राओं को आयुष मंत्रालय द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया ।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय आइक्यूएसी तथा महिला सेल के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के सुचारू संचालन में आइक्यूएसी सेल की प्रभारी हेमकुमारी पटेल, महिला सेल की संयोजक डॉ ज्योति सोनी तथा सदस्य डॉ उषा पटेल एवं डॉ प्रीति तन्ना के अलावा महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक गण बी.पी. यादव, संतोष नायक तथा डॉक्टर सौरभ प्रधान का विशेष उपस्थित रहे।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
