जगन्नाथ बैरागी

रायपुर :- छत्तीसगढ़ में जल्द ही स्कूल खुल सकते हैं। शिक्षा मंत्री प्रेमसिंह साय टेकाम ने इस बात के संकेत दिये हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि 16 जून के बाद स्कूलों को खोलने पर राज्य सरकार विचार करेगी। माना जा रहा है कि कैबिनेट की अगली बैठक में स्कूल खोलने का निर्णय लिया जा सकता है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि…
” देखिये आशा तो करना ही चाहिये, जैसा कि अब धीरे-धीरे संक्रमण कम हो रहा है। अब ऐसे ही हालात रहे हैं तो प्रदेश में स्कूल को खोलने पर 16 जून के बाद विचार कर सकते हैं”
आपको बता दें कि पूर्व निर्धीरित शैक्षणिक कैलेंडर के मुताबिक प्रदेश में नया शैक्षणिक सत्र 16 जून को शुरू हो सकता है। वहीं केंद्रीय रैंकिंग में छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षा के स्तर में आयी गिरावट को लेकर मंत्री ने सूची को पुराना बताया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- ‘एक पेड़ अडानी के नाम’ लगाकर रमेश खूंटे ने खोला मोर्चा..जल-जंगल-जमीन की बलि देकर वन महोत्सव का पाखंड कर रही सरकार- रमेश खूंटे - August 9, 2026
- सारंगढ़ में विकास की सौगात देंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, 10-11 अगस्त को जिले में रहेंगे… - August 9, 2026
- शराब तस्करों पर रायगढ़ पुलिस का शिकंजा, ढाबे से अवैध शराब जब्त… - August 9, 2026




