नोएडा। कभी कभी इंसार भी ऐसा हैवान बन जाता है जिसकी कल्पना करना भी उचित नहीं माना जा सकता है। नोएडा में एक हत्या पर से उठे राज ने ऐसा कारनामा सामने लाया है जिसने इंसानियत को तार तार कर दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने 22 वर्षीय महिला की हत्या तो की ही, उसके शव के साथ सेक्स भी किया। हैरत की बात है कि उसने महिला के पति से 1.5 लाख रुपये भी लिए।

मामले में पुलिस ने आरोपी 28 वर्षीय ऑटो चालक रामबीर मृतक महिला के पति का दोस्त है। उसने अपनी पत्नी की हत्या करने के लिए अपने दोस्त को 1.5 लाख रुपये की सुपारी दी और जब काम हो गया तो उसी ने पुलिस से शिकायत भी कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक के पति ने 20 जनवरी की शाम पुलिस को बताया कि वह घर लौटा तो उसे पत्नी की लाश मिली। सेक्टर 126 थाना पुलिस ने इस सूचना पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया।
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि 19 जनवरी को उसके दोस्त ने अपनी पत्नी की हत्या करने पर उसे 70 हजार रुपये देने का वादा किया। उसने अडवांस में मिले 2 हजार रुपये शराब में खर्च कर दिए। 20 जनवरी को महिला का पति उससे महामाया फ्लाइओवर के पास मिला और फिर पत्नी का मर्डर करने की जिद करने लगा, लेकिन रामबीर ने इनकार कर दिया। तब उसने 70 हजार का ऑफर बढ़ाकर 1.5 लाख रुपये कर दिया। रामबीर इस लालच में फंस गया।’
रामबीर ने महिला को कहा कि उसके पति ने पैसे भेजे हैं। फिर महिला ने जब दरवाजा खोला तो रामबीर ने उसे घूसा जड़ दिया और सिर पर वार कर दिया। महिला बेसुध होकर गिर गई। तब आरोपी ने उसका सिर बार-बार फर्श पर पटककर उसकी जान ले ली। शव की ऑटोप्सी रिपोर्ट से पता चला है कि शव के साथ सेक्स भी किया गया। उसने स्वीकार किया कि उसने हत्या के बाद शव के साथ सेक्स किया।
पुलिस ने बताया कि रामबीर के बयान के आधार पर मृतक के पति को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वह महामाया फ्लाइओवर के पास कचौड़ी बेचता था। उसका दिल अपनी साली पर आ गया और उसी के साथ शादी करने के लिए पत्नी से पीछा छुड़ाने की साजिश रची थी।
- आबकारी विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: सारंगढ़-बिलाईगढ़ समेत 12 जिलों के जिला आबकारी अधिकारी बदले, 165 अधिकारी-कर्मचारियों का तबादला… - September 17, 2026
- 17 सितंबर 2026 राशिफल: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से चमकेगा भाग्य, जानें किस राशि को मिलेगा धन, करियर और परिवार में लाभ… - September 17, 2026
- दिल्ली की जिम्मेदारी से बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव, अमर पारवानी बने कैट के प्रदेश प्रभारी… - September 16, 2026
