छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग:- एक घर में निकले 25 से भी अधिक सांप,मचा हड़कम्प….घर के हर कोने में सांपो की मौजूदगी से परेशान थे स्नैक कैचर….
जगन्नाथ बैरागी
छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक घर से इतने सारे सांप निकले की रेस्क्यू टीम को उन्हें पकड़ने में घंटों लग गए। दरअसल, मामला जिले के शांति नगर इलाके का है। जहां एक घर से 1-2 नहीं बल्कि 25 से ज्यादा सांप निकल आए। रेस्क्यू टीम अब भी यह कह रही है कि सांप इतने ज्यादा थे कि हम गिनते-गिनते थक गए। लेकिन पूरे सांप नहीं पकड़ सके। अब अगर सांप निकलने की सूचना दी जाएगी तो हम फिर आकर रेस्क्यू करेंगे। इधर, इतनी तादाद में सांप निकलने की सूचना पर आस-पास के लोग भी बड़ी संख्या में पहुंच गए थे।
शांति नगर इलाके में रहने वाले निगम कर्मचारी रामनाथ साहू के घर में अचानक सांप निकलने लगे। सांप निकलने के दौरान घर में 2 बच्चे समेत 6 लोग मौजूद थे। इसके बाद घर में अफरा-तफरी मच गई और रामनाथ साहू ने आनन-फानन में स्नेक रेस्क्यू करने वाली टीम को जानकारी दी। परिवार के लोगों का कहना है कि जब तक टीम नहीं आ गई तब तक हम लोग बहुत डरे हुए थे। इसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने एक-एक कर सांपों को पकड़ना शुरू किया।
शर्मिले स्वभाव के होते हैं ये सांप-
बफ स्ट्रिप्ड किलबैक सांप छोटे आकार के सांप होते हैं। इन्हें हिंदी में अलग-अलग प्रदेशों में अलग-अलग नाम से भी जाना जाता है। मध्यप्रदेश के कुछ इलकों में इस सतबहनी भी कहा जाता है। ये सांप आम तौर पर काटते नहीं हैं, इनके काटने से कोई खतरा भी नहीं होता। लेकिन इसकी बनावट और घर के आस-पास जल्दी पहुंच जाने की आदत के चलते देखकर लोग जरूर डर जाते हैं। यह सांप बहुत ही शांत और शर्मीले स्वभाव के होते हैं, जिसके काटने पर कोई खतरा नहीं होता है ।
रेस्क्यू टीम के मेंबर जितेंद्र सारथी ने बताया कि सांप इतने ज्यादा थे कि हम गिन ही नहीं पा रहे थे। हमने 25 सांपों तक गिना है, हां और भी सांप हो सकते हैं। सांप हर कोने से निकल रहे थे कुछ को हम पकड़ ही नहीं पाए हैं। अगर फिर से सांप निकलते हैं तो हम फिर आकर उनको पकड़ लेंगे। जितेंद्र ने भी बताया कि जब हम पहुंचे तब लोग डरे हुए थे। इसके बाद हम लोगों ने सांपों को पकड़ा और डिब्बे में भरा है और जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। जितेंद्र ने बताया कि इस बफ स्ट्रिप्ड किलबैक और हिंदी में बमनिन्ह या पिटपिटिया भी कहते हैं। यह जहरीले नहीं होते…
- “सेवा, संवेदनशीलता और संकल्प का संगम” – डॉ. दीपक जायसवाल ने बदल दी जिला अस्पताल की तस्वीर… - March 25, 2026
- सारंगढ़ के स्कूलों में बेटियों को मिल रहा मुफ्त आत्मरक्षा का मंत्र..राजेश पप्पू नायक औऱ विजेंद्र गुड्डू के मार्गदर्शन मे फाइटर क्लब की नेक पहल… - March 25, 2026
- सारंगढ़ के शिक्षक पदुम सिदार को मिला “उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान”..एक्टिविटी-बेस्ड लर्निंग से बनाई पहचान.. - March 25, 2026
