जयपुर। राजस्थान के नगरीय इलाकों में रविवार को जन अनुशासन कर्फ्यू लागू नहीं रहेगा। राज्य सरकार ने शहीद दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों को देखते हुए यह फैसला किया है।

राज्य में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए 16 जनवरी से जन अनुशासन कर्फ्यू लागू करने का फैसला किया गया था जो शनिवार रात 11 बजे से सोमवार प्रातः पांच बजे तक लागू रहता है।
सरकार ने शुक्रवार को जारी संशोधित दिशा निर्देशों में रविवार का जन अनुशासन कर्फ्यू समाप्त कर दिया है लेकिन यह आदेश 31 जनवरी से लागू होना है। बहरहाल, एक सरकारी बयान के अनुसार, इस रविवार 30 जनवरी को शहीद दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके मद्देनजर गृह विभाग ने शनिवार को आदेश जारी कर नगरीय क्षेत्रों में इस रविवार से ही जन अनुशासन कर्फ्यू को समाप्त कर दिया है।
- अवकाश के बाद हॉस्टल लौटा ही नहीं था अश्वनी!..के.पी. स्कूल बंधापाली के पुख्ता रिकॉर्ड्स ने खारिज किए लापरवाही के आरोप…अब जांच के घेरे में अज्ञात कॉल और खरसिया कनेक्शन.. - September 13, 2026
- गांजा तस्करों पर सरिया पुलिस का शिकंजा, थाना प्रभारी की मुस्तैदी से 10.761 किलो गांजा बरामद… - September 13, 2026
- भादी अमावस्या पर दादी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब… - September 13, 2026
