जितेन्द्र तिवारी

73 वाँ गणतंत्र दिवस के शुभअवसर पर शास. प्राथमिक एवं मिडिल स्कूल पलाड़ीखुर्द में संयुक्त रूप से शासन के निर्देशानुसार सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मुख्य अतिथि ग्राम के सरपंच श्री गणेश राम कुर्रे जी द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया तत्पश्चात राष्ट्रगान गाया गया और अमर शहीदों को नमन किया गया । स्वागत उद्बोधन में श्री शरद कुमार पटेल जी प्रधान पाठक द्वारा हमारे अमर शहीद बलिदानियों को याद किया गया एवं वर्तमान कोरोना काल मे विद्यार्थियों के पढ़ाई से संबंधित शासन की विभिन्न गतिविधियों के संबंध मे अवगत कराया गया सरपंच श्री कुर्रे जी द्वारा उपस्थित सभी जनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी गई , कार्यक्रम को मिडिल स्कूल के प्रधान पाठक श्री ओम प्रकाश कुर्रे,सहा.शिक्षक राजेश कुमार झलरिया ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम का संचालन शिक्षक श्री संजय राठौर जी द्वारा किया गया । इस अवसर पर सर्व शिक्षक श्री पूरन सिंह कंवर, धनेश्वर प्रसाद चौहान, लखन लाल राठौर, बट्टू लाल पटेल(उपसरपंच) उमेंद राम राठौर(सचिव), राम दुलारे पटेल, लखन लाल पटेल,गौरीशंकर पटेल,अंजित बघेल,महेंद्र कुमार डिस्पाट, कु.सनिल बघेल सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे ।।

- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
