बेंगलुरु, कर्नाटक। किराये से रहने वाली एक महिला ने अपने मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि मकान मालिक शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालता है साथ ही इनकार करने पर उसे घर खाली करने के लिए कहा गया।

हालांकि, मकान मालिक ने तमाम आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि उसके खिलाफ झूठा केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए भी बुलाया था।
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, 42 साल की स्कूल शिक्षिका ने आरोप लगाए हैं कि मकान मालिक पद्मनाभ ने उन्हें जन्मदिन पर उपहार में अंतर्वस्त्र दिए और पहनकर दिखाने की मांग की। इसके अलावा कथित रूप से पद्मनाभ ने महिला से उसके साथ बाहर जाने की भी मांग की और फोन पर शारीरिक संबंधों के लिए कहने लगा।
महिला ने आरोप लगाए, ’11 जनवरी की रात को वह मुख्य दरवाजे से कूदकर आया और बाहर से मेरे घर पर ताला लगा दिया।’ दक्षिण बेंगलुरु के श्रीनगर में रहने वाली महिला पेशे से शिक्षिका है औऱ हनुमंतनगर पुलिस के पास 12 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह उस घर में बीते 12 सालों से रह रही है। उन्होंने बताया कि पद्मनाभ ने उन्हें बीते जन्मदिन पर गिफ्ट दिया। उन्हें लगा कि यह आम उपहार होगा, लेकिन गिफ्ट खोलते ही वो हैरान रह गईं। पुलिस ने IPC की धारा 441, 504 और 354A(1)(ii) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




