धमतरी। धमतरी जिले के ग्राम पीपरछेड़ी (देमार) के प्राथमिक स्कूल में पदस्थ एक शिक्षिका और एक शिक्षक पर दुर्व्यवहार का आरोप लगा है। पालकों ने दोनों शिक्षकों को अन्यत्र भेजने की मांग को लेकर छह जनवरी को स्कूल के दरवाजे में ताला लगा दिया।
सूचना शिक्षा विभाग तक पहुंची तो विभाग के कर्मचारी और पुलिस मौके पर पहुंची। पालकों ने आरोप लगाया कि यहां पदस्थ एक शिक्षिका गुटखा खाकर बच्चों को पढ़ाती है, जिसका बच्चों पर बुरा असर पड़ रहा है। बच्चों से मिली शिकायत पर पालक यहां पहुंचे और हंगामा करते हुए स्कूल के गेट पर ताला लगा दिया। गेट में ताला लगने की सूचना पर शिक्षा विभाग के अधिकारी- कर्मचारी और अर्जुनी पुलिस यहां पहुंची। विरोध कर रहे पालकों ने बताया कि शिक्षिका गुटखा खाती है और बच्चों से गुटख़ा भी मंगाती हैं। इसका बच्चों पर बुरा असर पड़ता है। इसी तरह स्कूल के एक शिक्षक पालकों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। इन दोनों को यहां से अन्यत्र हटाया जाए। डीईओ डा रजनी नेल्सन ने बताया कि पालकों से मिली शिकायत के आधार पर यहां बीईओ को जांच के लिए भेजा गया। जांच के बाद उचित कार्रवाई होगी।

- प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन में बड़ी सौगात: NHM कर्मचारियों को 33 दिन के वेतन का ऐलान… - June 14, 2026
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026

