रायगढ़, राज्य शासन द्वारा संचालित बिजली बिल हाफ योजना से घरेलू उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिल रही है। इसी संबंध में कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज इस योजना के हितग्राहियों से वीडियो कालिंग के जरिए चर्चा कर उनका फीडबैक लिया। उन्होंने पुसौर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत बासनपाली के हितग्राहियों से चर्चा की। हितग्राहियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बिजली बिल हाफ योजना से उन पर बिजली बिल पर लगने वाला आर्थिक भार कम हुआ है, जिसके लिए हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री तथा शासन-प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त किया। चर्चा के दौरान कलेक्टर श्री सिंह द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री बिजली बिल हाफ योजना तहत 400 यूनिट बिजली के उपयोग में हाफ बिजली बिल का भुगतान कर सकते है। इस योजना का लाभ लेने के लिए उपयोकर्ताओं को नियमित रूप से समय पर बिजली बिल का भुगतान करना अनिवार्य है। अन्यथा बिजली बिल हाफ योजना का लाभ लेने से हितग्राही वंचित होंगे। प्रदेश में लगभग 40 लाख घरेलू उपयोगकर्ताओं को बिजली बिल हाफ योजना के तहत 2145 करोड़ रूपये की बजत से राहत प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की गई है।

- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
- IND vs WI: वेस्टइंडीज सीरीज से 8 खिलाड़ियों की छुट्टी, जानें टीम इंडिया में किसकी लगी लॉटरी? - September 17, 2026
