रायगढ़। नेहरू युवा केंद्र छत्तीसगढ़ राज्य निर्देशक श्रीकांत पांडे सर एवं रायगढ़ जिला युवा अधिकारी श्री चन्द्र भूषण चौबे सर एवं लैलूंगा ब्लाक प्रभारी राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री रमेश चौहान, चंदन पटेल, विजयी युवा मण्डल अध्यक्ष रीना चौहान, द्वारा लैलूंगा में आज नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत, नगर पंचायत, थाना लैलूंगा, संत गहिरा गुरु रामेश्वर महाविद्यालय, कन्या हाईस्कूल, बॉयज हाईस्कूल, एकलव्य कम्प्यूटर सेंटर,इन सभी जगह जाकर अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए 2022 का कैलेण्डर दिया गया। यह हमारे लैलूंगा ब्लाक प्रभारी नेहरू युवा केंद्र संगठन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्री रमेश चौहान, चंदन पटेल एवं विजयी युवा मण्डल अध्यक्ष रीना चौहान द्वारा लैलूंगा के तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत लैलूंगा के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष,थाना प्रभारी लैलूंगा, नगर पंचायत अध्यक्ष,संत गहिरा गुरु रामेश्वर महाविद्यालय प्राचार्य, कन्या हाईस्कूल प्राचार्य, एकलव्य कम्प्यूटर सेंटर चेयरमैन, ब्वॉयज हाईस्कूल प्राचार्य, इन सभी लैलूंगा ब्लाक के अधिकारी गण को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए। नेहरू युवा केंद्र रायगढ़ के ओर से नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए 2022 का कैलेण्डर दिया गया। अधिकारीगण ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए हमारे कार्य की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ही ज़िन्दगी में आगे बढ़ते रहो और समाज की सेवा में हमेशा अपने हाथ आगे बढ़ाओ।


- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
