रायगढ़, छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा राज्य अंतर्गत रायगढ़ जिले के लिए उपनिर्वाचन हेतु जिला पंचायत सदस्य के 01, सरपंच के 14, पंच के 113 रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन/उप निर्वाचन हेतु छ.ग.पंचायत निर्वाचन नियम 1995 के नियम 28 की अपेक्षा अनुसार समय-अनुसूची कार्यक्रम जारी किया गया है।
जारी कार्यक्रम अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करना, स्थानों (सीटों)के आरक्षण के संंबंध में सूचना का प्रकाशन एवं मतदान केन्द्रों की सूचना का प्रकाशन 28 दिसम्बर 2021 को प्रात:10.30 बजे से किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 3 जनवरी 2022 अपरान्ह 3 बजे तक, नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जांच)करने की तिथि 4 जनवरी 2022 प्रात:10.30 बजे से, अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 6 जनवरी 2022 अपरान्ह 3 बजे तक, निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन 6 जनवरी 2022 को अपरान्ह 3 बजे के बाद, निर्वाचन लडऩे वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन 6 जनवरी 2022 को प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद होगा।
मतदान (यदि आवश्यक हो) 20 जनवरी 2022 प्रात: 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, मतगणना मतदान केन्द्रों पर 20 जनवरी 2022 मतदान के तुरंत बाद, यदि आवश्यक हो तो तहसील /खण्ड मुख्यालय पर 21 जनवरी 2022 अपरान्ह 3 बजे से, सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा पंच, सरपंच/जनपद पंचायत सदस्य के मामले में (खंड मुख्यालय में) 22 जनवरी 2022 को प्रात: 9 बजे से (खंड मुख्यालय में)तथा जिला पंचायत सदस्य के मामले में (जिला मुख्यालय में)24 जनवरी 2022 को प्रात: 9 बजे से (जिला मुख्यालय में) निर्धारित है।

- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

