रायगढ़। ब्लैक बेल्ट ग्रेडिंग चैंपियनशिप शनिवार 25 तारीख मंगल भवन महासमुंद में संपन्न हुआ जिसमें छत्तीसगढ़ के 2000 फाइटर ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में सारंगढ़ फाइटर क्लब के 6 फाइटर ने फाइटमास्टर विजेंद्र गुड्डू यादव एवं मिस्टर छत्तीसगढ़ बॉडी बिल्डर्स राजेश नायक बॉडी जोन जिम के नेतृत्व में सारंगढ़ के फाइटरों ने भाग लिया जिसमे हिमेश विश्वकर्मा ने ब्लैक बेल्ट चैंपियनशिप में जबरदस्त फाइट करके ब्लैक बेल्ट का खिताब अपने नाम किया। उनको ब्लैक बेल्ट का खिताब एवं गोल्ड मेडल श्रीफल एवं साल से सम्मानित किया गया।

फाइटर क्लब के पांच फाइटर काता एवं कुमेते के लिए फाइट किया।
1 ,साकेत सिंह ठाकुर गोल्ड मेडल काता एवं कुमेते में गोल्ड मेडल ।
2,आदर्श चौहान कुमेते में गोल्ड मेडल एवं काता में गोल्ड मेडल।
3,करुणा विश्वकर्मा कर्मा कुमेते में सिल्वर मेडल एवं काता में सिल्वर मेडल।
4, रिया सुमन रेड सारंगढ़ शानदार फाइट करके गोल्ड मेडल।
5, जिया सुमन कुमेते में जबरदस्त फाइट करके गोल्ड मेडल जीते।
सरांगढ़ विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई प्रेषित किये।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
