फिर से हुआ स्कूल में कोरोना ब्लास्ट, यहां 48 छात्रों समेत 51 हुए कोरोना संक्रमित, सभी अस्पताल में भर्ती…
पुणे। महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। यहां के जवाहर नवोदय विद्यालय में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढ़कर 51 हो गई है। कुल मरीजों में 48 छात्र शामिल हैं। कुछ दिन पहले पारनेर तहसील में स्थित आवासीय विद्यालय के 19 छात्र कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। विद्यालय में पांचवीं से 12वीं कक्षा तक 400 से अधिक छात्र पढ़ते हैं।
पारनेर तालुका के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रकाश लालगे ने बताया कि सभी छात्रों तथा कर्मियों की आरटी-पीसीआर जांच की गई। उन्होंने कहा कि अभी तक जवाहर नवोदय विद्यालय के 48 छात्रों तथा तीन स्टाफ सदस्यों समेत 51 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय में मिले सभी संक्रमितों को अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। ज्यादातर छात्रों में बीमारी के लक्षण नहीं हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के तहत आने वाला नवोदय विद्यालय अहमदनगर जिले के टकली ढोकेश्वर गांव में स्थित है।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
