रायपुर। कोरोना काल में राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों में बच्चों से फीस नहीं वसूलने का आदेश जारी कर रखा है। इसके बाद भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुरा की प्राचार्य रितु सुरंगे पर फीस लेने का आरोप है। इसी वजह से उन्हें निलंबित किया गया था, लेकिन 90 दिन बीत जाने के बाद भी स्कूल शिक्षा विभाग के अफसरों ने आरोप पत्र जारी नहीं किया। आरोप पत्र जारी नहीं होने से रितु सुरंगे ने बगैर किसी आदेश के ही एकतरफा ज्वाइनिंग ले ली। इसे लेकर विवाद शुरू हो गया है।

रायपुरा स्कूल के वर्तमान प्रभारी प्राचार्य एनके श्रीवास ने स्कूल शिक्षा के सचिव डा.कमलप्रीत को पत्र लिखकर शिकायत की है। इसमें लिखा है कि प्राचार्य रितु सुरंगे ने अनाधिकृत रूप से कार्यभार ग्रहण कर लिया है। मामले में रितु सुरंगे ने बताया कि उन्होंने कोई गलत काम नहीं किया है। राज्य सरकार के नियम के अनुसार ही यदि 90 दिन तक आरोप पत्र जारी नहीं किया जाता है तो ज्वाइनिंग देने का प्रविधान है। वहीं प्रभारी प्राचार्य एनके श्रीवास का कहना है कि रितु सुरंगे की ओर से ज्वाइनिंग को लेकर कोई आदेश नहीं पेश किया गया है। वहीं मामले में स्कूल शिक्षा के सचिव डा. कमलप्रीत से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
