रायपुर। नया रायपुर की सड़कों पर स्टंट करने वाले 4 बाइकर्स के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने कार्रवाई की है। सीसीटीवी कैमरे से बाइकर्स गैंग की पहचान कर पुलिस ने दबोचा है। चारों स्टंटबाज के खिलाफ 20-20 हजार का जुर्माना ठोंका है।

जानकारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने वाट्सएप नंबर पर मिले एक वीडियो के आधार पर पुलिस ने नया रायपुर ने सीसीटीवी खंगाला। जिसके बाद कैमरे से बाइकों की जानकारी मिली।
इसके बाद पुलिस ने सभी की तलाशी की। सभी बाइकर्स को पकड़कर थाना लाया गया। फिलहाल पुलिस सभी के खिलाफ कार्रवाई की है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




