आज समय में बड़ी संख्या में लोग सोलर पैनल लगवा रहे हैं. कई लोग ऐसे भी हैं, जो बजट की कमी के चलते सोलर पैनल नहीं लगवा पा रहे हैं. सोलर पैनल लगवाने में शुरुआती खर्च अच्छा-खासा आ जाता है, ऐसे में हर व्यक्ति के लिए इतने पैसे खर्च करना आम बात नहीं है.

अगर आप भी सोलर पैनल लगवाने की सोच रहे हैं, लेकिन बजट की कमी की वजह से नहीं लगवा पा रहे हैं तो अब चिंता करने की जरूरत नहीं है.
छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए एक राहत की खबर है. सरकार पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के जरिए लोगों को सोलर पैनल लगवाने पर सब्सिडी देती है, जिससे उनका शुरुआती खर्च काफी हद तक कम होता है. ऐसे में छत्तीसगढ़ में केंद्र और राज्य सरकार दोनों की ओर से पात्र परिवारों को सब्सिडी का लाभ दिया जा रहा है.
पात्र परिवारों को मिलेगा डबल सब्सिडी का लाभ
दरअसल, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बात की जानकारी शेयर की है. इसके मुताबिक, पात्र परिवार अपने घर की छत पर सोलर पैनल लगवाते हैं तो उन्हें राज्य और केंद्र सरकार की तरफ से सब्सिडी का लाभ मिल सकता है, जिससे उनका सोलर पैनल लगवाने में खर्च काफी कम हो सकता है.
अलग-अलग क्षमता के आधार पर मिलेगी सब्सिडी
छत्तीसगढ़ में डबल सब्सिडी के तहत अलग-अलग क्षमता के सोलर सिस्टम पर अलग रकम तय की गई है जैसे….
अगर 1 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाते हैं तो केंद्र सरकार की ओर से 30 हजार और राज्य सरकार की ओर से 15 हजार रुपये की मदद मिलती है. यानी कुल 45 हजार रुपये की सब्सिडी का लाभ होगा.
वहीं अगर 2 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाते हैं तो केंद्र सरकार की ओर से 60 हजार और राज्य की ओर से 30 हजार रुपये की सब्सडी मिलेगी. यानी कुल 90 हजार रुपये की मदद दी जाएगी.
इसके अलावा अगर 3 किलोवाट का सोलर सिस्टम लगवाया जाता है तो केंद्र सरकार की ओर से 78 हजार और राज्य सरकार की ओर से 30 हजार रुपये की सब्सिडी मिलेगी. यानी कुल मदद 1,08,000 तक हो सकती है.
सब्सिडी से परिवारों को होगा फायदा
सोलर पैनल लगवाने से बिजली बिल से लोगों को काफी हद तक राहत मिलेगी. साथ ही पात्र परिवारों के लिए राज्य और केंद्र सरकार से मिलने वाली सब्सिडी की मदद से लोगों को सोलर पैनल लगवाने में बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ेगा.
कैसे करें आवेदन?
अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और सोलर पैनल लगवाने के लिए डबल सब्सिडी का लाभ उठाने चाहते हैं तो आप पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
- केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी: अक्टूबर में मिलेगा बड़ा तोहफा, जानें कितनी बढ़कर आएगी आपकी सैलरी… - September 4, 2026
- सोलर पैनल पर होगा डबल फायदा, इस राज्य में सवा लाख तक मिलेगी सब्सिडी… - September 4, 2026
- देश के प्रसिद्ध कृष्ण मंदिर, किसी को कहा जाता गुप्त वृंदावन तो कहीं पहुंचती है महाकाल की सवारी… - September 4, 2026
