जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को शराब और मांस की बिक्री पर रोक रहेगी। आबकारी विभाग और नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं।
शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद
आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार जन्माष्टमी के दिन प्रदेश की सभी देशी और विदेशी शराब दुकानें बंद रहेंगी। इसके साथ ही बार, क्लब बार और रेस्टोरेंट में भी शराब नहीं परोसी जाएगी। यानी शुक्रवार को शराब की बिक्री और परोसने पर पूरी तरह रोक रहेगी।
पशु वध गृह और मांस बिक्री की दुकानें भी बंद
जन्माष्टमी के अवसर पर प्रदेश के सभी पशु वध गृह और मांस बिक्री की दुकानें भी बंद रहेंगी। नगरीय प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के तहत नगरीय निकाय क्षेत्रों में संचालित संबंधित दुकानों और वध गृहों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।


- खाते में 60 हजार आने पर भी मिल सकता है टैक्स नोटिस, UPI से लेनदेन करने वाले जान लें ये नियम… - October 22, 2026
- 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, 273 चेक पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी; तस्करी करने वालों पर होगी कार्रवाई… - October 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में आठवीं पढ़ने वाले भी घर बैठे कमाएंगे 1000 रुपए, सरकार ने लिया गजब का फैसला, ऐसे करें आवेदन… - October 22, 2026
