छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार 5 जुलाई को एक दर्दनाक हादसा सामने आया. कोतवाली थाना क्षेत्र के लांची गांव में संचालित एक कथित अवैध खदान में खुदाई के दौरान अचानक चट्टान भरभराकर गिर गई. हादसे में मलबे के नीचे दबने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई.

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू करते हुए मामले की जांच में जुट गई. हादसे के कारणों और अवैध खदान के संचालन को लेकर भी जांच की जा रही है. बताया जाता है कि पिछले काफी समय से यह अवैध खदान चल रही थी, जिसकी शिकायत भी कई क्षेत्रीय नागरिकों ने प्रशासन से की थी, किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद यह दर्दनाक हादसा हो गय. जिस पर क्षेत्रीय जनों में जबर्दस्त आक्रोश देखा जा रहा है.
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- आज भी छत्तीसगढ़ में होगी भारी बारिश! राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बरसेंगे बादल, घर से निकलने से पहले जानें ताजा अपडेट… - August 24, 2026
- छत्तीसगढ़ की बेटियों ने किया कमाल…कबाड़ से तैयार गैजेट, दीवारों पर गंदगी बजेगा अलार्म और बस्तों से निकलेगा छाता… - August 24, 2026
- अगर आप भी छत्तीसगढ़ घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो फर्जी बुकिंग से रहें सावधान, पर्यटन बोर्ड ने जारी किया अलर्ट…. - August 24, 2026
