छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 19 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत कोटराही गांव के जंगल में रविवार दोपहर हुई घटना के संबंध में सूरज कुमार कुशवाहा (30) और मुकेश कुशवाहा (25) को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर जब युवती अपने रिश्तेदार के साथ वाड्रफनगर से कोटराही गांव के जंगल के रास्ते पैदल जा रही थी तब जुड़ेला नाला के करीब मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें धमकाया और जंगल के भीतर ले गए।
पुलिस के मुताबिक, इस दौरान आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी को भी बुलाया और तीनों ने युवती के रिश्तेदार को पेड़ से बांध दिया और उससे बारी-बारी दुष्कर्म किया।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले।
पुलिस ने बताया कि पीड़िता और उसके रिश्तेदार द्वारा दर्ज कराई गयी शिकायत के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया।
अधिकारियों ने बताया कि दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया और नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा गया।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
