सारंगढ़: भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार आज सारंगढ़ के प्रसिद्ध खड़ेश्वर नाथ मंदिर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विशेष पूजा-पाठ और महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने और उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की गई।
यह कार्यक्रम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री किरण सिंह देव जी एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री डॉ. सनम जांगड़े जी के विशेष निर्देशानुसार आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमें श्री हरिनाथ खूंटे (प्रदेश महामंत्री, अ.जा. मोर्चा)
श्री ज्योति लाल पटेल जी (भाजपा जिला अध्यक्ष)श्री मनोज जायसवाल (भाजपा जिला उपाध्यक्ष)
श्रीमती चंचला देवी महिलाने (भाजपा जिला उपाध्यक्ष)
विलास सारथी (जिला मंत्री)श्रीमती चंद्रिका सिंह ठाकुर (जिला मंत्री)श्री टाईगर कुर्रे (महामंत्री, अ.जा. मोर्चा) सुदर्शन चौहान (महामंत्री, अ.जा. मोर्चा) के अलावा इस अवसर पर अ.जा. मोर्चा के विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री गण सहित भारी संख्या में स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता और आम नागरिक प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करने के लिए मंदिर परिसर में एकत्रित हुए।

- बरमकेला में गूंजेगा “हर-हर महादेव”: 13 जून को निकलेगी भगवान शिव की भव्य बारात, लाल तालाब शिव मंदिर में होगा दिव्य विवाह… - June 10, 2026
- सिंगापुर में बिलाईगढ़ के प्रहलाद कैवर्त का परचम: 4 पदक जीतकर बढ़ाया छत्तीसगढ़ और जिले का मान… - June 10, 2026
- नए शिक्षा सत्र की तैयारियों पर बीईओ सख्त, समीक्षा बैठक में दिए महत्वपूर्ण निर्देश… - June 10, 2026

