सारंगढ़-बिलाईगढ़, 6 जून 2026। खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा फिट इंडिया अभियान एवं विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह सारंगढ़ में भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। रैली सुबह 7 बजे विश्राम गृह सारंगढ़ से प्रारंभ होकर कंपोजिट बिल्डिंग तक पहुंची। इस आयोजन में कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, ज्योति लाल पटेल, रेडक्रॉस अधिकारी लिंगराज पटेल सहित जिला प्रशासन के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा, खिलाड़ी एवं बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
रैली के दौरान प्रतिभागियों ने “भारत माता की जय” और “फिट इंडिया” के गगनभेदी नारों से पूरे वातावरण को ऊर्जा और उत्साह से भर दिया। कंपोजिट बिल्डिंग पहुंचने के बाद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने परिसर की बाउंड्री के पास पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों के लिए नाश्ता, छाछ एवं पेयजल की भी समुचित व्यवस्था की गई थी।
रैली के समापन अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ जीवन के लिए कम से कम एक खेल को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा अवश्य बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग और वॉकिंग न केवल शरीर को स्वस्थ रखती हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी व्यक्ति को सशक्त बनाती हैं। उन्होंने बताया कि आज की रैली का ट्रैक बेहद आकर्षक रहा और सभी प्रतिभागियों ने आनंद के साथ इसमें हिस्सा लिया। उन्होंने पौधरोपण को भविष्य की पीढ़ियों के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि आज लगाए गए पौधे कंपोजिट बिल्डिंग के शुभारंभ तक बड़े होकर हरियाली का सुंदर संदेश देंगे।
कलेक्टर ने कहा कि साइकिल ईंधन की बचत का सबसे सुलभ और प्रभावी माध्यम है। देश-विदेश में साइकिलिंग को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक साइकिल उपयोग करने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने का आह्वान किया।
जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि साइकिल चलाने से शरीर और मस्तिष्क दोनों स्वस्थ रहते हैं। वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों और ईंधन संकट की आशंकाओं को देखते हुए लोगों को छोटी दूरी के लिए वाहनों के बजाय साइकिल का उपयोग करना चाहिए। उन्होंने पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की सुरक्षा और देखभाल का भी संकल्प लेने की अपील की।
रैली में प्रभारी पुलिस अधीक्षक निमिषा पाण्डेय, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, एसडीएम वर्षा बंसल, प्रभारी अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण शिक्षा शर्मा सहित कौशल ठेठवार, घनश्याम बंसल, अमित अग्रवाल, मनोज जायसवाल, हरिनाथ खूंटे, गोल्डी नायक, किशोर मनहर, प्रशांत प्रधान एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का प्रभावी संदेश देकर लोगों को स्वस्थ एवं जागरूक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।

- वैभव रहे नंबर 1, इशान-श्रेयस इस स्थान पर; भारत-जिम्बाब्वे टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-10 बैटर… - July 27, 2026
- लिवर फेल होने से पहले शरीर करता है ये खामोश इशारे! ज्यादातर लोग कर देते हैं नजरअंदाज… - July 27, 2026
- छत्तीसगढ़:ज्वेलरी शॉप के संचालक से उठाईगिरी, 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवरात से भरा बैग लेकर फरार हुआ आरोपी, वारदात CCTV में कैद… - July 27, 2026




