मुरादाबाद। दुनिया में कई बार कुछ ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिनपर भरोसा कर पाना आसान नहीं होता है। अगर यह कहा जाए कि एक शख्स मरने के सात घंटे बाद जिंदा हो गया तो आसानी से भरोसा कर पाना संभव नहीं है। आखिर उस शख्स के साथ क्या हुआ था? क्या डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद सही ढंग से जांच हुई थी या नहीं? हर प्रश्न का जवाब यहां देखिए-

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में कुछ ऐसी ही एक घटना सामने आई है, टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, तेज रफ्तार में गाड़ी चला रहे एक शख्स ने सड़क पर जा रहे श्रीकेश कुमार को जोरदार टक्कर मार दी। बीते गुरुवार की रात को डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अगले दिन अस्पताल के कर्मचारियों ने शव को फ्रीजर में रख दिया, करीब 7 घंटे के बाद एक ऐसी घटना हुई जिसके बाद सभी हैरान रह रहे गए।
पुलिस ने जानकारी दी कि फ्रीजर में शव को करीब 7 घंटे तक रखे जाने के बाद, जब परिवार से शव को हैंडओवर करने की बात चल रही थी तभी शरीर में हलचल हुई, इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने शव की जांच की तो पता चला कि वह शख्स जिंदा है, फिर उसे दोबारा अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अस्पताल में शख्स में सुधार देखने को मिला है ।
अब आक्रोशित परिजन डॉक्टरों के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की बात कही है, वहीं मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने कहा कि इमरजेंसी डॉक्टर्स ने सुबह तीन बजे मरीज को देखा था, तब उसका दिल नहीं धड़क रहा था, उसने कई बार उस व्यक्ति की जांच की थी। सभी जांचों के बाद ही उसे मृत घोषित किया गया। अब इस मामले में जाच के आदेश दे दिए गए हैं।
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026
- क्या सरसों का तेल, नमक और लौंग से दूर हो जाएगा दातों का पीलापन दूर? एक्सपर्ट से जानें वायरल दावे का सच… - June 14, 2026
- इम्तियाज और कंगना की फिल्म पर भारी पड़ी हॉंटेड 3D, बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्मों से की ज्यादा कमाई… - June 14, 2026

