छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पारिवारिक विवाद ने शनिवार को हाई-वोल्टेज ड्रामे का रूप ले लिया।

जहां, 32 वर्षीय किसान अपनी दो पत्नियों को एक साथ घर में रखने की जिद को लेकर 50 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ गया।
घंटों की मशक्कत और समझाइश के बाद उसे नीचे उतारा गया।
बता दें कि युवक की दोनों पत्नियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी तनाव से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। वह ट्रैक्टर से टावर तक पहुंचा और ऊपर जाकर बैठ गया।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लाउडस्पीकर से लगातार बातचीत कर युवक को समझाया।
युवक ने वीडियो नहीं बनाने की शर्त रखी, जिसके बाद घंटों की मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित नीचे उतार लिया गया। बताया गया कि युवक ने शुक्रवार को भी टावर पर चढ़ने की कोशिश की थी। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर काउंसलिंग शुरू कर दी है।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
