धमतरी जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम कोर्रा में एक युवक द्वारा गाय के साथ कुकर्म किए जाने का मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया.
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश फैल गया.
जानकारी के अनुसार, गांव निवासी राजू महार पर आरोप है कि उसने देर रात गांव में बैठी गायों के साथ आपत्तिजनक हरकत की. घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.
मामले की सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. प्रारंभिक जांच के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
घटना के बाद गांव में लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है. स्थानीय ग्रामीणों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और मामले में कानूनी प्रक्रिया जारी है.

- फैटी लिवर को मामूली समझने की गलती न करें! रात में शरीर के अंदर हो रहा ये काम दिला सकता है बड़ी बीमारी का संकेत… - August 13, 2026
- अंधे सैफ अली खान के पीछे पड़ा खूंखार अक्षय कुमार, 45 सेकंड के टीजर ने बढ़ाई बेचैनी… - August 13, 2026
- छत्तीसगढ़:ऑनलाइन देता था शादी का झांसा फिर घर बुलाकर ले जाता था कमरे में, इसके बाद करता था ऐसा काम कि…. - August 13, 2026




