बंधपाली। प्रदेश में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के बीच ‘लू’ का खतरा बढ़ गया है। जनहित में RSM हॉस्पिटल, बंधपाली द्वारा स्वास्थ्य संबंधी विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। चिकित्सा विशेषज्ञों के अनुसार, कड़ी धूप में थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है, इसलिए ‘सावधानी ही सुरक्षा है’ के मंत्र को अपनाना अनिवार्य है।

इन्हें न करें नजरअंदाज-
अस्पताल द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति में निम्नलिखित लक्षण दिखें, तो यह लू लगने का संकेत हो सकते हैं जैसे तेज बुखार और सिरदर्द,चक्कर आना या बेहोशी महसूस होना, उल्टी या जी मिचलाना, त्वचा का लाल और सूखा होना।
बचाव के लिए क्या करें?
दिनभर पर्याप्त पानी, ORS, छाछ और नींबू पानी पीते रहें। हल्के और ढीले सूती कपड़े पहनें, बाहर निकलते समय सिर को टोपी, गमछे या छाते से ढंककर रखें। दोपहर की तेज धूप में बाहर निकलने से बचें। यदि काम करना जरूरी हो, तो बीच-बीच में छायादार स्थान पर आराम करें। तरबूज, खीरा, ककड़ी जैसे मौसमी फल और हरी सब्जियों का अधिक सेवन करें।
क्या न करें?
खाली पेट धूप में बाहर न जाएं। चाय, कॉफी और अधिक तला-भुना भोजन करने से बचें।
बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को दोपहर की धूप में बाहर न छोड़ें।
आपातकालीन स्थिति में प्राथमिक उपचार-
यदि किसी को लू लग जाए, तो तुरंत उसे छांव या ठंडी जगह पर लाएं। शरीर को गीले कपड़े से पोंछकर ठंडा करें और ओआरएस (ORS) या पानी पिलाएं। हालत में सुधार न होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाएं।
विशेष अपील-
RSM हॉस्पिटल ने अपील की है कि बच्चे, बुजुर्ग और गर्भवती महिलाएं अपना विशेष ध्यान रखें। किसी भी आपात स्थिति या जानकारी के लिए संस्थान के हेल्पलाइन नंबर 8319333030 पर संपर्क किया जा सकता है।
- 25 करोड़ बच्चों के सपनों को पंख देने का सेवा संकल्प..शिक्षा, प्रतिभा और समान अवसरों से गढ़ेंगे भारत का उज्ज्वलभविष्य : डीईओ एल.एन. पटेल… - September 17, 2026
- महेश यादव की रानीसागर तालाब में तैरती मिली लाश, महराजपुर गांव में शोक… - September 17, 2026
- जनपद पंचायत संघ की प्रदेश कार्यकारिणी में ममता राजीव सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बनीं प्रदेश उपाध्यक्ष,वीरेंद्र साहू प्रदेश अध्यक्ष… - September 17, 2026
