अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और प्रियदर्शन की जादुई जोड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि, जब वो साथ आते हैं, तो बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ कॉमेडी नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स का भूत भी जाग उठता है.

17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) अब अपने दूसरे हफ्ते में कदम रख चुकी है और 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार की कमाई की फाइनल रिपोर्ट्स सामने आ चुकी है, जो अच्छा है. फिल्म रिलीज के बाद से ही अच्छा प्रदर्शन कर रही है. वर्किंग डे होने और नई फिल्मों के चैलेंजेस के बावजूद अक्षय की इस हॉरर-कॉमेडी क पकड़ थिएटरों में ढीली नहीं पड़ी है.

100 करोड़ क्लब शामिल होने के लिए तैयार है फिल्म?
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) भले ही सिंगल डिजिट में कमाई कर रही हैं, लेकिन ये करोड़ों में है और थोड़े बहुत उतार-चढ़ाव के साथ ये लगातार कमाई के फ्लो में है. तो चलिए जानते हैं दूसरे शुक्रवार यानी 8वें दिन फिल्म ने कितने करोड़ का कलेक्शन (Bhooth Bangla Box Office Collection Day 8) किया और क्या ‘भूत बंगला’ अब 100 करोड़ के क्लब में अपना नाम दर्ज कराने के लिए तैयार है?
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 8
सैकनिल्क द्वारा जारी किए गए आंकड़ों में हर दिन अक्षय कुमार स्टारर फिल्म ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. फिल्म ने छठे दिन जहां 6.15 करोड़ रुपए की कमाई की थी, वहीं 7वें दिन ये खिसकर 5.50 करोड़ पर आ गई. हालांकि, आठवें दिन इसमें मामूली सी बढ़ देखी गई है, बावजूद इसके 8वें दिन के कलेक्शन को देखकर मेकर्स को झटका लग सकता है. दरअसल, फिल्म ने दूसरे शुक्रवार को सिर्फ 5.75 करोड़ रुपए ही कमाए हैं.
‘भूत बंगला’ वर्ल्डवाइड कलेक्शन
वहीं अगर बात करें इसके 7 दिनों के कुल कलेक्शन की तो अक्षय कुमार की फिल्म ने भारत में कुल 90.15 करोड़ रुपए की कमाई की है और इसका ग्रॉस कलेक्शन 107.20 करोड़ रुपए पहुंच गया है. हालांकि, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 140 करोड़ रुपए पार कर चुका है. ‘भूत बंगला’ ने दुनियाभर में 144.70 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है, जो फिल्म के बजट से 24 करोड़ रुपए ज्यादा हैं.
Bhooth Bangla स्टारकास्ट
17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ये हॉरर-कॉमेड फिल्म कई दिग्गज सितारों से भरी हुई है. फिल्म में अक्षय कुमार के साथ-साथ परेश रावल, तब्बू, वामिका गब्बी और राजपाल यादव लीड रोल में नजर आ रहे हैं. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…
