छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के झाबु नवागांव में सीएसईबी का राखड़ बाँध फूट गया। राखड़ के साथ जेसीबी बहने से मलबे में दबकर चालक की मौत हो गई। वहीं 3 लोगों को बचा लिया गया है।

जेसीबी चालक और चारो मजदूर राखड़ डेम में कार्य कर रहे थे, उसी दौरान डेम फुट गया। यह घटना दर्री थाना क्षेत्र के ग्राम नवागांव कला की है।
मिली जानकारी के अनुसार, नवागांव कला स्थित राखड़ डेम में मरम्मत और रखरखाव का कार्य चल रहा था। इसी दौरान बांध का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर ढह गया। बांध फूटते ही भारी मात्रा में राखड़ और पानी का सैलाब नीचे की ओर बहा, जिसकी चपेट में वहां काम कर रही जेसीबी और मजदूर आ गए।
तीन मजदूरों ने बचाई अपनी जान
जेसीबी चालक और चार मजदूर उस वक्त काम में जुटे थे। जैसे ही डेम फटा, मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तीन मजदूरों ने किसी तरह अपनी जान बचाई और उन्हें ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू किया गया, लेकिन चालक जेसीबी समेत मलबे के नीचे गहरे में दब गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
