बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से एक निर्माणाधीन स्कूल भवन को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। भैरमगढ़ ब्लॉक के चिंगनेर पंचायत में बन रहे इस स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखिये वायरल वीडियो-
वायरल वीडियो में कथित तौर पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए गए हैं। इसमें दिखाया जा रहा है कि भवन में इस्तेमाल किया गया मटेरियल इतना कमजोर है कि उसे डंडे से आसानी से उखाड़ा जा सकता है। इस घटना ने निर्माण कार्य में संभावित भ्रष्टाचार और लापरवाही की आशंका को जन्म दिया है।
गौरतलब है कि बस्तर क्षेत्र में नक्सल प्रभाव कम होने के बाद सरकार और प्रशासन शिक्षा के विस्तार पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। दूरस्थ और अंदरूनी इलाकों में स्कूलों का निर्माण कराया जा रहा है, ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकें। लेकिन इस तरह के आरोप इन प्रयासों पर सवाल खड़े करते हैं। स्थानीय स्तर पर यह भी आरोप लग रहे हैं कि निर्माण कार्य में ठेकेदार और संबंधित इंजीनियर मिलकर घटिया सामग्री का उपयोग कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहे हैं।
मामले में भैरमगढ़ एसडीएम प्रकाश सार्वे ने लल्लूराम डॉट कॉम से बातचीत में कहा कि इस वीडियो की जांच करवा लेता हूं। यह प्राथमिक शाला भवन है या कोई दूसरा भवन है। उसके बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
