प्रदेश के स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत की खबर यह है कि अगर किसी उपभोक्ता का बकाया बिल जमा न होने पर कनेक्शन ऑटो कट हो जाता है, तो ऐसे उपभोक्ता अपने स्मार्ट मीटर में लगे एक पुश बटन को 30 सेकंड तक दबाकर रखेंगे, दिनों के लिए जुड़ेगा।

इस बीच उपभोक्ता को अपना बकाया जमा करना पड़ेगा, नहीं तो कनेक्शन फिर से कट हो जाएगा। यह जानकारी पॉवर कंपनी के अधिकारियों ने शुक्रवार को बिजली नियामक आयोग में सुनवाई के दौरान अपना पक्ष रखते हुए दी।
छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी लंबे समय से प्रदेशभर के बिजली उपभोक्ताओं की बिजली को हजार रुपए के बकाया पर ही सीधे कंट्रोल रूम से आटो कर कर रही थी। इस खबर को हरिभूमि ने प्रमुखता से प्रकाशित किया तो आयोग ने इसको संज्ञान में लेते हुए खुद से याचिका लगाई और सुनवाई प्रारंभ की है। शुक्रवार को इस मामले की दूसरी सुनवाई में पॉवर कंपनी ने अपना पक्ष रखा और आयोग के सवालों के जवाब दिए। अभी कनेक्शन कट करने पर रोक आयोग ने पहली सुनवाई में ही बकाया पर कनेक्शन कट करने पर रोक लगा रखी है। आयोग के सचिव एसपी शुक्ला के मुताबिक सुनवाई पूरी होने और फैसला आने तक कनेक्शन काटने पर रोक जारी रहेगी।
कंपनी ने बताई प्रक्रिया
कंपनी के अधिकारियों ने आयोग के सवाल पर उसको बताया कि किस तरह की प्रक्रिया के तहत कनेक्शन कट किए जा रहे हैं। इसी के साथ यह भी बताया गया कि किस तरह से उपभोक्ता कनेक्शन कट होने पर तीस सेकंड में कनेक्शन वापस जोड़ सकते हैं। इसके अलावा यह भी बताया कि उपभोक्ता के बकाया बिल को जमा करने पर एक घंटे के अंदर ही कनेक्शन को जोड़ दिया जाता है।
उपभोक्ताओं को करें जागरूक
आयोग में जब पॉवर कंपनी के अधिकारियों ने पुस बटन के माध्यम से कनेक्शन को फिर से जोड़ने की बात कही तो इस मामले में आयोग ने सवाल किया कि उपभोक्ताओं को कैसे मालूम होगा कि कहां पर स्मार्ट मीटर में पुस बटन लगा है। इसके लिए प्रचार प्रसार करके उपभोक्ताओं को जागरूक करने के निर्देश पॉवर कंपनी को दिए गए हैं।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
