रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने लाया तूफान, आज बॉक्स ऑफिस पर रचेगी इतिहास…
‘धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। रणवीर सिंह की फिल्म 19 मार्च के दिन रिलीज हुई थी और पांच दिनों (डे0 को मिलाकर) में ही फिल्म ने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर दिया है।
अब सबकी नजर डे5 पर है। आज फिल्म 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर इतिहास रचने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय सिनेमा के इतिहास में किसी भी भारतीय फिल्म ने 5 दिनों में 500 करोड़ के क्लब में जगह नहीं बनाई है।
सुबह 7 बजे तक – 0.78 करोड़ रुपये
इन फिल्मों को 500 करोड़ कमाने में लगे कितने दिन?
अभी तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से सबसे जल्दी 500 करोड़ रुपये कमाने का रिकॉर्ड अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ के पास है। इस फिल्म ने 10 दिन में 500 करोड़ रुपये के क्लब में अपनी जगह बनाई थी। वहीं ‘धुरंधर द रिवेंज’ ये काम सिर्फ 6 (डे0 को मिलाकर) दिनों में करने वाली है।
अब तक की कमाई (भारतीय बॉक्स ऑफिस)
‘धुरंधर 2’ ने अपने पेड प्रिव्यूज (डे0) से 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी। डे1 पर फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर इतिहास रच दिया था। डे2 पर फिल्म के कारोबार में हल्की सी गिरावट आई थी और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस से 80.72 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। डे3 पर फिल्म की कमाई में उछाल आया और फिल्म ने 113 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली। वहीं चौथे दिन फिल्म ने 114.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने डे4 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 454.12 करोड़ रुपये कमाए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 691.32 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
कैसी है ‘धुरंधर द रिवेंज’?
लाइव हिन्दुस्तान ने इस फिल्म को 3.5 स्टार्स दिए हैं। अगर आप फिल्म का रिव्यू पढ़ना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
- व्रत का खाना अब नहीं होगा बोरिंग, बनाएं सिंघाड़े के आटे की ये खास रेसिपी…. - March 23, 2026
- पेट की जलन और बदहजमी का परमानेंट इलाज! गर्मियों में चबाएं ये 5 हरी पत्तियां, बीमारियां रहेंगी कोसों दूर… - March 23, 2026
- रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने लाया तूफान, आज बॉक्स ऑफिस पर रचेगी इतिहास… - March 23, 2026
