राजधानी रायपुर में रविवार रात को विधानसभा पुलिस थाना इलाके में DPS स्कूल के समीप भयानक सड़क हादसा हुआ है. धान से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रक सीधे कार पर गिरा और कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई. हादसे में कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मरने वालों की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है.

धान बिखरने से आवागनम बाधित
सड़क पर सैकड़ों टन धान बिखर गया, जो मिट्टी में मिल गया. इससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने तुरंत सड़क को बंद कर राहत कार्य शुरू किया. हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा गया. रायपुर पुलिस और प्रशासन ने घटना स्थल को सील कर दिया है. जांच शुरू कर दी गई है और सड़क सुरक्षा के उपायों को और सख्ती से लागू करने की तैयारी की जा रही है.
स्थानीय लोगों की मदद और राहत कार्य
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और राहगीरों ने अपनी तत्परता दिखाई. उन्होंने घायल लोगों को कार से बाहर निकालकर प्राथमिक मदद दी और सड़क पर जाम को हटाने में पुलिस की मदद की. स्थानीय लोगों की इस सहयोगी भावना से राहत कार्य में तेजी आई और पुलिस के पहुंचने से पहले ही यातायात कुछ हद तक सुचारु किया जा सका.
पुलिस और प्रशासन की प्रतिक्रिया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को हटाकर यातायात को सुचारु किया और घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा. मृतक युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस अब हादसे के कारणों की जांच में जुटी है.
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
