रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 7 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में प्रमोशन मिला है। केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DOPT) ने 17 फरवरी 2026 मंगलवार की शाम इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

यह नियुक्तियां वर्ष 2024 की चयन सूची के तहत 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच उत्पन्न रिक्तियों के आधार पर की गई हैं। सभी अधिकारियों को प्रोबेशन पर नियुक्त करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा में शामिल किया गया है और उन्हें छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित किया गया है।
इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन
तीरथराज अग्रवाल
लीना कोसम
सौमिल रंजन चौबे
बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
सुमित अग्रवाल
संदीप कुमार अग्रवाल
आशीष कुमार टिकारिहा
यह प्रमोशन राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अब ये अधिकारी आईएएस के रूप में नई जिम्मेदारियां संभालेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आशीष टिकरिया वित्त मंत्री ओ पी चौधरी के ओएसडी है और तीरथ राज अग्रवाल मंत्री केदार कश्यप के ओएसडी है।

- दवा खरीद को लेकर विवाद: सात राज्यों में ब्लैकलिस्टेड कंपनी छत्तीसगढ़ में कैसे मिला दवा सप्लाई का ठेका ? कांग्रेस ने स्वास्थ्य मंत्री की चुप्पी पर उठाए सवाल… - June 10, 2026
- छत्तीसगढ़ में ग्रामीणों ने खून से लिखी पीएम मोदी को चिट्ठी, बिजली की सुविधा को लेकर उठाई मांग.. - June 10, 2026
- 11 जून को मेष राशि से लेकर मीन का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल… - June 10, 2026

