दिल्ली के घेवरा से हरियाणा के झज्जर जिले के डीघल गांव आई बारात में हर्ष फायरिंग से एक युवक घायल हो गया। गोली युवक के सीने पर लगी है। घायल को गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

घायल युवक जतिन राणा (21) नई दिल्ली के घेवरा का रहने वाला है। सूचना पर दुजाना थाना प्रभारी शेर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे और उच्चाधिकारियों को मामले की जानकारी दी।

जानकारी के अनुसार डीघल गांव के डाल्याण पाना निवासी जगवीर की लड़की की शादी के लिए दिल्ली के घेवरा से बारात आई थी। रविवार की रात करीब पौने दस बजे बारात में शामिल एक युवक ने जयमाल के समय बंदूक से हर्ष फायरिंग की। जिससे गोली साथ खड़े जतिन(21) पुत्र जतिन राणा की छाती में लग गई। गोली लगने से वह घायल हो गया।
घायल अवस्था में उसे रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। बराती के गोली लगने से अफरातफरी मच गई। आननफानन में घायल युवक को रोहतक पीजीआई ले जाया गया। वहीं मामले की सूचना पुलिस को लग गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी शेर सिंह का कहना है कि फिलहाल मिली जानकारी के मुताबिक बारात में शामिल गुभाना माजरी निवासी युवक ने फायर किया गया बताया जा रहा है। घायल का बयान दर्ज होने के बाद ही घटना के संबंध में कुछ स्पष्ट हो पाएगा।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
