घर से लेकर जंगल तक..जहां भी मौका मिला किया रेप, तंग आकर महिला ने किया ऐसा काम…
बलरामपुर जिले के नीलकंठपुर में शौच के लिए निकली एक महिला का हाथ खींच कर अपने घर ले जाकर बंधक बनाकर बलात्कार करने के मामले में पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पीड़िता को डरा धमकाकर वह जान से मारने की धमकी देकर लगातार उसके साथ बलात्कार करता था। इतना ही नहीं किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।
पीड़िता का पति घर पर नहीं रहता था और आरोपी इसी का फायदा उठाता था। लगातार आरोपों की प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। जिस पर पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
बंधक बनाकर लगातार कर रहा था बलात्कार
पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम विनय कुमार है और वह पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। वह पीड़िता पर लगातार बुरी नजर रखता था और बीते दिनों जब रात के समय शौच के लिए घर से बाहर निकली तो उसने उसका हाथ पकड़ कर अपने घर ले गया और बंधक बनाकर उसके साथ लगातार बलात्कार की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने इस दौरान जंगल में भी कई बार उसके साथ बलात्कार किया था।
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
- एसपी के सख्त निर्देश और थाना प्रभारी के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई…महानदी में नाव से शराब तस्करी नाकाम, 135 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - March 16, 2026
- सारंगढ़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से टकराई, चालक की मौके पर मौत.. - March 16, 2026
