धमतरी जिला के नगरी क्षेत्र से एक बार फिर सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां रविवार दोपहर एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या के कुछ ही देर बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद शराब के नशे में धुत आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया।
दिनदहाड़े युवक की बेरहमी से हत्या
धमतरी के नगरी थाना क्षेत्र से तीन किलोमीटर दूर ग्राम छिपली में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब गांव के ही युवक सन्नी सुयश लहरें की दिनदहाड़े बेरहमी से हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा शराब के नशे में धुत होकर गांव के गांधी चौक में गाली-गलौज कर रहा था। इसी दौरान गांव के सचिव सन्नी सुयश ने उसे रोकने की कोशिश की। लेकिन रोकना उस युवक को इतना नागवार गुज़रा कि उसने धारदार हथियार से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे सुयश की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज डेढ़ घंटे के भीतर आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद आरोपी ने खुद ही नगरी थाने में सरेंडर कर दिया।
पूरे इलाके में फैली सनसनी
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी है ताकि हत्या की असली वजह का खुलासा किया जा सके। लगातार जिले में बढ़ रहे हत्या और हिंसक अपराधों से धमतरी दहल गया है। सवाल ये है कि आखिर कब रुकेगा यह खूनी खेल। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है और आरोपी से पूछताछ के बाद ही हत्या की असली वजह साफ हो पाएगी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
