छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चक्रवाती तूफान मोन्था का असर राज्य में भी देखने को मिल रहा है। मंगलवार को राज्य के अंबिकापुर और रायगढ़ जिले में दोपहर को जोरदार बारिश हुई है।

वहीं, कुछ जिलों में हल्की बूंदाबादी भी हुई है। बेमौसम हुई बारिश के कारण ठंड का असर भी देखने को मिल रहा है। राज्य में ठंड भी बढ़ गई है। बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।
धान की फसल पक कर कटने की तैयारी में है। ऐसे में बेमौसम हुई बारिश के कारण फसल के नुकसान को लेकर किसान परेशान हैं। वहीं, जो धान कटकर आ गई है उसमें भंडारण की भी समस्या है।
अगले तीन दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों तक राज्य में चक्रवाती तूफान का असर दिखाई देगा। जिस कारण से कई जिलों में भारी बारिश तो कहीं पर मध्यम और हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ के पांच जिलों नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा में भारी बारिश की संभावना है। वहीं, इन इलाकों में तेज हवाएं भी चलने की संभावना है।
तापमान में होगी गिरावट
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। चक्रवाती तूफान मोंथा के चलते 60 से लेकर 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान मोंथा का असर आने वाले तीन दिनों तक दिखने वाला है। ऐसे में यहां झमाझम बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट देखने को मिलेगी, जिससे ठंड का असर भी छत्तीसगढ़ में शुरू होगा।
फसलों को नुकसान
अक्टूबर महीने में हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। राज्य के ज्यादातर जिलों में धान की फसल तैयार हो गई है। ऐसे में बारिश ने किसानों को मुश्किल में डाल दिया है। राज्य में धान की सबसे ज्यादा खेती होती है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
