बलरामपुर: सोशल मीडिया की दीवानगी अब पहाड़ों के सन्नाटों में बसे घरों तक भी पहुंच गई है और कभी-कभी यह दीवानगी हत्या की वजह भी बन जाती है। ऐसा ही एक दर्दनाक हत्याकांड बलरामपुर जिले के बरियों पुलिस चौकी के अखोराखुर्द में हुआ है, जहां एक युवक अपनी पत्नी के इंस्टाग्राम पर रील बनाकर डालने से परेशान था और इस कारण उसने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

अक्सर होता था विवाद
मृतका का नाम किरण था और उसकी शादी कुंदन राम से हुई थी। किरण आधुनिक युग की लड़की थी। उसके पास मोबाइल था और उसे सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर रील बनाकर वीडियो पोस्ट करना काफी अच्छा लगता था। वह प्रतिदिन सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो रील बनाकर डालती थी, लेकिन उसके पति को यह पसंद नहीं था। दोनों के बीच इसी बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। कुंदन अपनी पत्नी को मना करता था कि वह रील बनाकर इंस्टाग्राम पर अपलोड न करे। लेकिन इंस्टाग्राम और रील की दीवानगी ऐसी थी कि किरण मानने को तैयार ही नहीं थी।
खुद पहुंचा थाने, किया सरेंडर
: अक्टूबर को कुंदन ने अपने घर के बिजली के तार को काट दिया ताकि किरण का मोबाइल चार्ज न हो सके और मोबाइल चार्ज नहीं होने से वह इंस्टाग्राम पर रील नहीं बना सके। इससे परेशान होकर दोनों में फिर विवाद शुरू हुआ और विवाद इतना बढ़ गया कि कुंदन ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी खुद थाना पहुंचा और उसने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिस पर पुलिस की टीम ने हत्या का अपराध दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है। इंस्टाग्राम पर रील बनाकर किरण एक तरफ फेमस होना चाहती थी, तो दूसरी तरफ उसे नहीं पता था कि यही रील एक दिन उसकी मौत की वजह बन जाएगी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
