छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पति-पत्नी की अर्धनग्न लाश मिलने के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर ही पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक मृतक का भतीजा निकला।

पुरानी रंजिश और पैसों के विवाद के चलते दंपती की बेरहमी से हत्या की गई थी।
कपाटडेरा भेंड्रा गांव में हुआ दोहरा मर्डर यह घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कपाटडेरा भेंड्रा गांव की है। गुरुवार सिंह राठिया (43) और उनकी पत्नी मनिता राठिया (30) का शव उनके घर के आंगन में नग्न और अर्धनग्न हालत में पड़ा मिला था। दोनों के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और उनकी हत्या लाठी-डंडों से की गई थी।
दोनों आरोपियों ने कबूला जुर्म जांच में पता चला कि मंगलवार रात मृतक का भतीजा ओमप्रकाश राठिया (32) और गांव का युवक भगलु उर्फ ओमप्रकाश राठिया (20) उनके घर पहुंचे थे। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल की। पुलिस के अनुसार, भगलु अपने पिता से हुई पुरानी मारपीट का बदला लेना चाहता था, जबकि भतीजे ओमप्रकाश को पैसों के विवाद को लेकर रंजिश थी।
शराब पार्टी के बाद हत्या हत्या की रात तीनों ने मिलकर शराब पी। इसी दौरान पैसों को लेकर बहस हुई और आरोपियों ने डंडे और मुक्कों से दंपती पर हमला कर दिया। दोनों को घसीट-घसीटकर इतनी बेरहमी से पीटा गया कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सबूतों के साथ आरोपी गिरफ्तार एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हत्या में इस्तेमाल डंडा और मोबाइल बरामद किया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
