छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई. बिजली का तार जंगली सूअर के शिकार करने के लिए लगाया गया था. घटना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची.

मामले में भाजपा के पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पति समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
जानकारी के मुताबिक, तमनार वन परिक्षेत्र अंतर्गत केराखोल गांव में मंगलवार दोपहर एक हाथी की मौत होने की खबर फैसलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। जिसके बाद वन विभाग को मामले की जानकारी दी गई. बताया जा रहा है कि जंगली सूअर के शिकार के लिए बिछाए गए करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से यह घटना हुई है.
मामले में कार्रवाई करते हुए बसंत राठिया, वीरसिंह माझी और रामनाथ राठिया को गिरफ्तार किया गया है. इन सभी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है.
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
