सूजी इडली

सामग्री: सूजी, दही, नमक, तेल, सरसों दाना, करी पत्ता, हरी मिर्च, और पानी।
विधि:
एक बर्तन में सूजी, दही और थोड़ा पानी मिलाकर बैटर बना लें। इसे 10-15 मिनट तक रख दें।
तड़का लगाने के लिए तेल में सरसों दाना, करी पत्ता और हरी मिर्च डालें।
इस तड़के को बैटर में मिलाएं और स्टीमर में 10 मिनट तक पकाएं। सॉफ्ट और फूली-फूली रवा इडली खाने के लिए तैयार है। नारियल चटनी या सांभर के साथ परोसें।
मसाला डोसा
सामग्री: डोसा बैटर, आलू, प्याज, करी पत्ता, राई और मसाले।
विधि:
आलू उबालकर मैश कर लें और उसमें प्याज, हल्दी, नमक और राई का तड़का लगाएं। तवे पर डोसा बैटर फैलाएं, बीच में आलू की फिलिंग रखें।
कुरकुरा होने पर मोड़ दें। गरमागरम मसाला डोसा तैयार है। इसे नारियल चटनी और सांभर के साथ परोसें।
अप्पे
सामग्री: सूजी, उड़द दाल, प्याज, हरी मिर्च, नमक स्वादानुसार, तेल
विधि:
सूजी में दही मिलाकर 15 मिनट रखें। तैयार बैटर में नमक, प्याज, हरी मिर्च मिलाएं। अप्पे पैन को गर्म करके हर खाने में थोड़ा सा तेल लगाएं।
बैटर डालें, ढककर धीमी आंच पर 2-3 मिनट पकाएं। पलटें और दूसरी तरफ से भी सुनहरा सेंक लें। गरमा-गरम अप्पे नारियल की चटनी या सांभर के साथ सर्व करें।
पोंगल
सामग्री: चावल, मूंग दाल, काली मिर्च, अदरक, करी पत्ता, घी और नमक।
विधि:
चावल और दाल को साथ में उबाल लें। घी में काली मिर्च, अदरक और करी पत्ता का तड़का लगाएं।
इसे उबले हुए चावल-दाल में मिलाएं। अच्छे से चलाएं और 2 मिनट पकाएं। घी से भरपूर यह डिश बहुत हेल्दी और स्वादिष्ट होती है।
उपमा
सामग्री: सूजी, प्याज, हरी मिर्च, करी पत्ता, राई, तेल और पानी।
विधि:
कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें राई, करी पत्ता और प्याज डालें। जब प्याज हल्का सुनहरा हो जाए, तो सूजी डालकर भूनें।
फिर धीरे-धीरे पानी डालते हुए चलाते रहें। नमक डालें और 5 मिनट तक पकाएं। तैयार है हल्का और स्वादिष्ट उपमा, जो सुबह के लिए परफेक्ट है।
इन साउथ इंडियन डिशेज को आप बिना ज्यादा मेहनत और समय के बना सकते हैं। ये न केवल टेस्टी हैं बल्कि हेल्दी भी होती हैं। सुबह के नाश्ते के लिए एकदम परफेक्ट विकल्प हो सकता है।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
