अगले महीने यानि सितंबर 2025 में और अक्टूबर में बच्चों से लेकर बड़ों तक की मौज रहनेत्र वाली है। इन महीनों में सबको भर-भर के छुट्टीयां मिलेंगी। इस दौरान सारे स्कूल, कॉलेज और सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। जी, हां अगस्त का महीना समाप्त होने वाला है और जल्द ही सितंबर का महीना आने वाला है। सितंबर की शुरुआत होते ही त्योहारों का सिलसिला भी शुरू हो जाता है। प्रदेश के स्कूलों में 26 अगस्त से ही छुट्टियों को माहौल बन गया है। स्कूलों में 26 से 28 अगस्त तक का अवकाश रहेगा

सितंबर में मिलेगी इतने दिनों की छुट्टियां
इसके बाद सितंबर 2025 में कई महत्वपूर्ण छुट्टियां और त्योहार हैं। महीने की शुरुआत 5 सितंबर, शुक्रवार को ईद-ए-मिलाद से हो रही है। इसके बाद 7 सितंबर को रविवार है जिसके कारण सारे स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे। ऐसे में आपको एक छुट्टी लेने पर लगातार तीन दिनों की छुट्टी मिल सकती है। ऐसे में आप अपने परिवार के साथ वक्त बिता सकते हैं या फिर दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। इसके अलावा महीने के अंत में, 29 सितंबर, सोमवार को सप्तमी और 30 सितंबर, मंगलवार को महाष्टमी के अवसर पर छुट्टियां रहेंगी।
ये छुट्टियां भी घोषित
सरकार ने दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश की तिथियां भी घोषित की हैं। दशहरा अवकाश 1 अक्टूबर से 3 अक्टूबर तक होगा। दीपावली के लिए 6 दिनों की छुट्टियां हैं। इसका अवकाश 18 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक रहेगा और शीतकालीन छुट्टियां 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक रहेंगी। ये छुट्टियां राज्य में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों पर एक साथ लागू होगी।
5 सितंबर 2025, शिक्षक दिवस
6 या 7 सितंबर 2025, शनिवार: अनंत चतुर्दर्शी
7 सितंबर: रविवार
13 सितंबर दूसरा शनिवार
14 सितंबर 2025: रविवार
16 या 17 सितंबर 2025, सोमवार: विश्वकर्मा पूजा
21 सितंबर 2025: रविवार
22 सितंबर, सोमवार 2025: नवरात्रि शुरू
27 सितंबर चौथा शनिवार
28 सितंबर 2025: रविवार
30 सितंबर दुर्गा अष्टमी
अक्टूबर में दशहरे, दिवाली और नवरात्रि के चलते भी उत्तर प्रदेश,बिहार, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अलग अलग दिन स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
अक्टूबर 2025 में स्कूल हॉलिडे
1 अक्टूबर दुर्गा महानवमी
2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती /दशहरा
7 अक्टूबर महर्षि वाल्मिकी जयंती स्कूल बंद
18 अक्टूबर धनतेरस
19 अक्टूबर धनतेरस
20 अक्टूबर को नरक चतुर्दशी और दिवाली
22 अक्टूबर गोवर्धन पूजा
23 अक्टूबर भाई दूज
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
