जांजगीर-चाम्पा: छत्तीसगढ़ प्रदेश में लम्बे वक़्त से फर्जी प्रमाणपत्रों के सहारे सरकारी नौकरी में पदस्थ होने की शिकायतें मिलती रही है। पूर्व में ऐसी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया लेकिन मौजूदा सरकार ने ऐसे मामलों पर गंभीरता दिखाई और जिलाधिकारियों को शिक्षा विभाग के माध्यम से जाँच और कार्रवाई के निर्देश दिए।

क्या थी सहायक शिक्षक पर आरोप?
शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देश पर जांजगीर-चाम्पा जिले में भी एक शिकायत प्राप्त हुई थी। यह मामला जिले के नवागढ़ ब्लॉक से जुड़ा था। दरअसल यहाँ प्राथमिक शाला बेल्हा में पदस्थ सहायक शिक्षक एलबी जनकराम चौहान पर आरोप थे कि, उन्होंने सरकारी नौकरी पाने फर्जी प्रमाणपत्रों का सहारा लिया है।
DEO ने की कार्रवाई
इस शिकायत पर गंभीरता दिखते हुए जब जिला शिक्षा अधिकारी ने सर्टिफिकेट का वैरिफिकेशन किया तो शिकायत सही पाई गई। वही अब सहायक शिक्षक एलबी जनकराम चौहान को शासकीय सेवा से बर्खास्त किये जाने का आदेश जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने कहा कि शिकायतों के आधार पर आगे भी जांच और कार्रवाई सतत जारी रहेगी।
- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




