आज के दौर में बाइक पर रोमांस करने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है. सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें युवक और युवती चलती बाइक अश्लील हरकत करते दिखते हैं। ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के भिलाई से भी सामने आया है। यहां युवक अपनी बाइक पर युवती को उल्टा बिठाकर इश्क फरमा रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो सेक्टर 10 इलाके का है। वीडियो सामने आने के बाद यातायात पुलिस कपल की तलाश कर रही है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल एक बाइक पर सवार है। बाइक को प्रेमी चला रहा है, जबकि उसकी प्रेमिका बाइक की टंकी पर उलटी तरफ मुंह करके बैठी हुई है। इतना ही नहीं, इस दौरान प्रेमिका अपने प्रेमी से लिपटकर बैठी हुई दिखी और सरेराह वह प्रेमी के साथ रोमांटिक होते हुए भी नजर आई। बाइक के पीछे से आ रही गाड़ी में बैठे युवकों ने इसका वीडियो बनाया है, जो अब जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि यह पहला मौका नहीं है, जब भिलाई से इस तरह का मामला सामने आया हो। इससे पहले भी यहां चलती बाइक पर रोमांस का वीडियो सामने आया है।
वीडियो देख भड़के लोग, बोले- कुछ तो शर्म कर लो
सोशल मीडिया पर लोग इस वीडियो को लेकर अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन्हें सड़क पर अपनी लव स्टोरी को यादगार बनाने से फुर्सत नहीं और इधर, राह चलने वालों की जान पर आफत आन पड़ी है। सड़कें स्टंटबाजी के लिए नहीं, सुरक्षित यात्रा के लिए बनी हैं। वहीं कई अन्य लोगों का कहना है कि पुलिस कब जागेगी और ऐसे “रोमांटिक स्टंटबाज कपल्स” को कब सबक सिखाएगी।
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ में 11वीं की छात्रा से दुष्कर्म, स्कूल के शिक्षक ने बनाया का हवस का शिकार, इस जिले से सामने आया गुरु-शिष्य के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला… - September 22, 2026
